TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना – कोतवाली, जनपद आजमगढ़ नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी
नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
🔹 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी
दिनांक 09.04.2026 को वादी द्वारा थाना कोतवाली पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री खेल रही थी, इसी दौरान ऊपर रहने वाला एक नाबालिग लड़का उसके साथ गलत कार्य करने का प्रयास कर रहा था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 158/2026 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए दिनांक 11.04.2026 को उ0नि0 हरिकेश कुमार राय व हे0का0 सुशील सिंह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित बाल अपचारी (उम्र करीब 15 वर्ष) को कांशीराम आवास, रैदोपुर क्षेत्र से समय 13:35 बजे नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
बाल अपचारी का विवरण – उम्र करीब 15 वर्ष।





