TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना – निजामाबाद, जनपद – आजमगढ़ सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर गुमशुदा किशोर को वाराणसी से सकुशल बरामद किया गया
घटना का विवरण:-
दिनांक 11.04.2026 को संजय चौरसिया पुत्र स्व० रामफेर चौरसिया निवासी ग्राम वैराडीह, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना निजामाबाद पर सूचना दी गई कि दिनांक 07.04.2026 को वह अपने भाई रमेश के दो पुत्रों, गणेश (उम्र लगभग 14 वर्ष) एवं अंश (उम्र लगभग 15 वर्ष) के साथ तहसील निजामाबाद किसी कार्य से आए थे। तहसील परिसर में प्रवेश करते समय उन्होंने दोनों बच्चों को गेट के बाहर बैठा दिया। कार्य समाप्त कर जब वे बाहर आए तो अंश वहां मौजूद नहीं था। गणेश से पूछने पर उसने बताया कि अंश पानी पीने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी अंश का कोई पता नहीं चल सका, जिसके बाद संजय चौरसिया द्वारा थाना पर सूचना दी गई।
बरामदगी का विवरण:-
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष के निर्देश पर उ0नि0 कमला प्रसाद पटेल द्वारा तत्काल जांच प्रारम्भ की गई। जांच के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि गुमशुदा किशोर अंश वाराणसी में किसी स्थान पर मौजूद है तथा उसने किसी व्यक्ति के मोबाइल फोन से अपने घर संपर्क करने का प्रयास किया था। उक्त मोबाइल नंबर के माध्यम से संबंधित व्यक्ति से संपर्क स्थापित किया गया, जिससे ज्ञात हुआ कि किशोर थाना जैतपुरा, वाराणसी क्षेत्र में है। तत्पश्चात थाना जैतपुरा पुलिस से समन्वय स्थापित कर उक्त किशोर को सुरक्षित थाने पर बुलवाया गया।
➡️ इसके उपरांत थाना निजामाबाद से उ0नि0 कमला प्रसाद पटेल, हे0का0 हैसिलानन्द यादव तथा वादी संजय चौरसिया के साथ वाराणसी पहुंचकर किशोर अंश को सकुशल बरामद किया गया तथा उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पूछताछ का विवरण:-
बरामद किशोर अंश ने पूछताछ में बताया कि उसके परिजनों द्वारा उसका मोबाइल फोन वापस ले लिया गया था, जिससे वह नाराज होकर बिना बताए अपने मन से वाराणसी चला गया था।
बरामदगी करने वाली टीम:-
01. उ0नि0 कमला प्रसाद पटेल,थाना – निजामाबाद, जनपद – आजमगढ़
02. हे0का0 हैसिलानन्द यादव,थाना – निजामाबाद, जनपद – आजमगढ़





