TV 20 NEWS || AZAMGARH : आंबेडकर जयंती पर सभी स्वास्थ्य इकाइयों में होंगे श्रद्धांजलि कार्यक्रम

मेडिकल कॉलेज, मंडलीय/जिला चिकित्सालय व सभी सीएचसी-पीएचसी को जारी निर्देश

मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जनपद के राजकीय मेडिकल कॉलेज, मंडलीय/जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचसी) को निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर सभी इकाइयों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
निर्देशानुसार प्रत्येक चिकित्सा इकाई अपने-अपने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करेगी। साथ ही आयोजित कार्यक्रम के फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को प्रेषित किए जाएंगे।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी स्वास्थ्य यूनिट के प्रभारियो को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम को गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं व्यापक जनसहभागिता के साथ संपन्न कराना सुनिश्चित करें।