TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना मेंहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत जब्त अवैध शराब व ताड़ी का कराया गया विनष्टीकरण
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत जब्त अवैध शराब व ताड़ी का कराया गया विनष्टीकरण
➡️ 10 मुकदमों में बरामद लगभग 90 लीटर अवैध देशी शराब व 30 लीटर ताड़ी मा0 न्यायालय के आदेश पर नष्ट
➡️ लगभग 01 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब व ताड़ी को नियमानुसार कराया गया विनष्ट
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा मालों के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मेंहनाजपुर पुलिस द्वारा विभिन्न तिथियों में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत जब्त की गयी अवैध देशी शराब एवं ताड़ी का विनष्टीकरण कराया गया। मा0 न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ से आदेश प्राप्त होने के उपरान्त दिनांक 09.05.2026 को थाना मेंहनाजपुर परिसर में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कुल 10 मुकदमों में बरामद लगभग 90 लीटर अवैध देशी शराब व 30 लीटर ताड़ी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख रुपये है, को नष्ट कराया गया।
उक्त कार्यवाही श्री राजकुमार बैठा उपजिलाधिकारी तहसील लालगंज, श्री भूपेण पाण्डेय क्षेत्राधिकारी लालगंज एवं श्री अखिलेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना मेंहनाजपुर की उपस्थिति में सम्पन्न करायी गयी। विनष्टीकरण की कार्यवाही के दौरान जब्त अवैध देशी शराब व ताड़ी को जमीन के अन्दर गड्ढे में गिराकर नष्ट किया गया तथा सम्पूर्ण प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण कराया गया।






