TV 20 NEWS || AZAMGARH : डीएम द्वारा ग्राम भुवना बुजुर्ग में जन चौपाल पश्चात गांव भ्रमण के दौरान एल०टी०लाईन तार टूट कर जमीन पर गिरा पाए जाने पर दुर्घटना की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत जेई विद्युत उपकेन्द्र-अमुआरी नरायनपुर निलंबित
आजमगढ़ 10 मई 2026/
09 मई को ग्राम भुवना बुजुर्ग में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया था, जिसमें ग्राम भ्रमण के दौरान ग्राम के निकट एल०टी० लाईन का तार टूटा पाया गया जिससे विद्युत दुर्घटना की प्रबल सम्भावना थी, स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त लाईन को जुडवाने हेतु अवर अभियन्ता से शिकायत किया गया परन्तु उक्त लाईन को जोडा नहीं गया तथा भ्रमण के दौरान ग्रामीणो द्वारा जिलाधिकारी से शिकायत की गयी कि 33/11 के0 बी० विद्युत उपकेन्द्र अमुआरी नरायनपुर पर तैनात अवर अभियन्ता ब्रजेश कुमार द्वारा ग्राम में विद्युत चेकिंग के दौरान वैध संयोजन धारकों को चेकिंग के नाम पर परेशान किया जाता है तथा कटिया धारकों से अवैध वसूली की जाती है।
उक्त शिकायतों पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा घोर नाराजगी व्यक्त की गयी एवं अवर अभियन्ता के विरूद्ध तत्काल कठोरतम कार्यवाही करने एवं कृत कार्यवाही से अवगत कराने हेतु अधीक्षण अभियंता विद्युत घनश्याम को निर्देशित किया गया था।
उक्त के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड-सगड़ी, आजमगढ़ के पत्र एवं मण्डल कार्यालय के टिप्पणी आदेश के माध्यम से मुख्य अभियन्ता (वितरण) आजमगढ क्षेत्र, आजमगढ़ से प्राप्त अनुमोदन के अनुपालन में ब्रजेश कुमार अवर अभियन्ता, 33/11 के०वी० विद्युत उपकेन्द्र-अमुआरी नरायनपुर, आजमगढ द्वारा कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने के दृष्टिगत प्रथम दृष्ट्या गम्भीर कदाचार के दोषी पाये जाने एवं अग्रेतर विभागीय जांच एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही की आवश्यकता के दृष्टिगत घनश्याम,अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण मण्डल-प्रथम, आजमगढ़ द्वारा ब्रजेश कुमार अवर अभियन्ता को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
निलम्बन अवधि में ब्रजेश कुमार, अवर अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, आजमगढ़ के खण्डीय कार्यालय से सम्बद्ध रहेगें, तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता अनुमन्य होगा।






