TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ लाठी-डण्डा व लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस कार्रवाई
➡️ सूचना पर गम्भीरपुर पुलिस ने अभियुक्त को गोमाडीह हाईवे कट से दबोचा

दिनांक 08.05.2026 को वादी श्री मोहन गुप्ता उर्फ टिल्ठू पुत्र स्व0 नखडू गुप्ता निवासी उबारपुर लखमीपुर (अमानगंज) थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्तगण 1. जुल्फेकार अहमद उर्फ लालू पुत्र सोबरन तथा 2. जुम्मन अहमद पुत्र सोबरन निवासीगण उबारपुर लखमीपुर (अमानगंज) थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा गाली-गलौज करते हुए लाठी-डण्डा एवं लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गयी।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0- 105/2026 धारा 109(1)/352/351(3) बीएनएस बनाम उपरोक्त अभियुक्तगण पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान एवं अपराध नियंत्रण के क्रम में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन तथा थानाध्यक्ष गम्भीरपुर श्री अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में आज दिनांक 11.05.2026 को उ0नि0 चन्द्रप्रकाश कश्यप मय हमराह का0 सुरेश राजभर द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त जुल्फेकार अहमद उर्फ लालू पुत्र सोबरन निवासी उबारपुर लखमीपुर (अमानगंज) थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को मुखबिर की सूचना पर समय करीब 10:15 बजे वाराणसी नेशनल हाईवे स्थित गोमाडीह हाईवे कट से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। जबकि मुकदमे का अन्य नामजद अभियुक्त जुम्मन अहमद पुत्र सोबरन निवासी उबारपुर लखमीपुर (अमानगंज) थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
जुल्फेकार अहमद उर्फ लालू पुत्र सोबरन निवासी उबारपुर लखमीपुर (अमानगंज) थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
फरार अभियुक्त का नाम-
जुम्मन अहमद पुत्र सोबरन निवासी उबारपुर लखमीपुर (अमानगंज) थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0- 105/2026 धारा 109(1)/352/351(3) बीएनएस थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 चन्द्रप्रकाश कश्यप थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
2. का0 सुरेश राजभर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।