TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना मुबारकपुर में पंजीकृत अपराध जिसमें चोरी के 01 आरोपी अभियुक्त को 14 माह के साधारण कारावास व 5000/- रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

“ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 01 आरोपी अभियुक्त को मा0 न्यायालय द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद होने के सम्बन्ध में दोषी करार देते हुए 14 माह के साधारण कारावास व 5000/- रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

थाना मुबारकपुर में पंजीकृत अपराध जिसमें चोरी के 01 आरोपी अभियुक्त को 14 माह के साधारण कारावास व 5000/- रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

➡️ दिनांक- 30.07.2018 को वादी उ0नि0 कौशल कुमार पाठक थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ने थाने पर लिखित तहरीर दी कि अभियुक्त साटिक अली उर्फ मोनू पुत्र मुबारक अली निवासी कटरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद होना ।

➡️ अभियुक्त के विरूद्ध थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0- 229/2018 धारा-411,414 भादवि पंजीकृत किया गया ।

➡️ अभियुक्तो के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया ।

➡️ मुकदमा उपरोक्त मे 6 गवाहो को परीक्षित कराया गया ।

➡️ जिसके क्रम में दिनांक- 13.05.2026 को मा0 न्यायालय सी0जे0एम0 कोर्ट आजमगढ़ द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त साटिक अली उर्फ मोनू पुत्र मुबारक अली निवासी कटरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को दोषसिद्ध पाते हुए 14 माह के साधारण कारावास व 5000/- रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।