TV 20 NEWS ||AZAMGARH :अपराधियों पर प्रभावी अंकुश हेतु आजमगढ़ पुलिस द्वारा 78 अपराधियों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट की कार्यवाही ➡️ हत्या, लूट, डकैती, गोवध, दुष्कर्म, चोरी व अन्य संगीन अपराधों में संलिप्त अपराधियों को किया गया चिन्हित

➡️ अपराधियों पर प्रभावी अंकुश हेतु आजमगढ़ पुलिस द्वारा 78 अपराधियों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट की कार्यवाही
➡️ हत्या, लूट, डकैती, गोवध, दुष्कर्म, चोरी व अन्य संगीन अपराधों में संलिप्त अपराधियों को किया गया चिन्हित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आजमगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 20.09.2025 से अब तक हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, गोवध, गो-तस्करी, हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, अपमिश्रित शराब, धोखाधड़ी, दुष्कर्म एवं मारपीट जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त कुल 78 अपराधियों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्यवाही की गयी है।

जनपद पुलिस द्वारा चिन्हित अपराधियों के आपराधिक क्रियाकलापों पर सतत निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, जिससे कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो तथा अपराधियों में पुलिस का भय व्याप्त रहे।

थाना गम्भीरपुर व अहरौला से 11-11, थाना मुबारकपुर एवं निजामाबाद से 06-06, थाना महराजगंज, जीयनपुर व सिधारी से 05-05, थाना फूलपुर एवं अतरौलिया से 04-04, थाना मेंहनगर, कंधरापुर एवं तरवां से 03-03, थाना नगर कोतवाली, मेहनाजपुर, देवगांव एवं बिलरियागंज से 02-02 तथा थाना रौनापार, तहबरपुर, सरायमीर, बरदह एवं कप्तानगंज से 01-01 अपराधियों के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट की कार्यवाही की गयी है।