TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना तरवां, जनपद आजमगढ़छेड़खानी व मारपीट करने के मामले में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 16.05.2026 को थाना तरवां पर प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियुक्तों द्वारा रास्ते में बाइक से जा रही युवतियों के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट एवं ईंट-पत्थर से हमला करने के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 95/2026 धारा 74/115(2)/130 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 16.05.2026 को उ0नि0 कान्ता प्रसाद पाल मय हमराह पुलिस टीम द्वारा ग्राम नौरसिया में मुकदमा उपरोक्त के संबंध में पूछताछ की जा रही थी। इस दौरान अभियुक्तगण घटनास्थल पर पुनः वाद-विवाद करते हुए पाए गए, जिससे मौके पर तनाव एवं आमजन में आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पुलिस टीम द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बावजूद अभियुक्तगण शांत होने को तैयार नहीं हुए, जिस पर तीनों अभियुक्तों को समय करीब 16:20 बजे गिरफ्तार किया गया । अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1. रामअवतार राजभर पुत्र इन्द्रदेव राजभर उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम नौरसिया थाना तरवां जनपद आजमगढ़।
2. भोलू उर्फ विशेष राजभर पुत्र शिवकुमार राजभर उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम नौरसिया थाना तरवां जनपद आजमगढ़।
3. गौतम राजभर पुत्र हरिराम राजभर उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम नौरसिया थाना तरवां जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोगः-
01. मु0अ0सं0 95/2026 धारा 74/115(2)/130 बीएनएस थाना तरवां जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 कान्ता प्रसाद पाल , थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
2. रिक्रूट का0 अभिमन्यु चौरसिया , थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
3. रिक्रूट का0 अतुल कुमार , थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
4. रिक्रूट म0का0 अंशिका सिंह , थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
5. रिक्रूट म0का0 तृप्ति सिंह, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।