TV 20 NEWS || AZAMGARH :थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ महिला पर जानलेवा हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल दाव (चापड़) बरामद
दिनांक 16.05.2026 को थाना जीयनपुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त बजरंगी पुत्र रममत निवासी मुहम्मदपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, उम्र 28 वर्ष द्वारा घर में घुसकर महिला के साथ गाली-गलौज, मारपीट एवं लोहे की दाव से जानलेवा हमला कर गंभीर चोट पहुँचाने के संबंध में मु0अ0सं0 0218/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1)/333 बीएनएस बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 17.05.2026 को उ0नि0 जाफर खान मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बजरंगी पुत्र रममत निवासी मुहम्मदपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ को पाण्डेयपार मोड़ से समय करीब 11:10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद आलाकत्ल दाव (चापड़) बरामद होने पर मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. बजरंगी पुत्र रममत निवासी मुहम्मदपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, उम्र 28 वर्ष।
बरामदगीः-
01. एक अदद आलाकत्ल दाव (चापड़)।
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 0218/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1)/333 बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 0289/2018 धारा 332/504/506 भादवि थाना जीयनपुर।
2. मु0अ0सं0 0369/2021 धारा 323/354(ख)/452/504/506 भादवि थाना जीयनपुर।
3. मु0अ0सं0 0370/2021 294/353/504 भादवि थाना जीयनपुर।
4. मु0अ0सं0 632/2022 धारा 323/504/506 भादवि थाना जीयनपुर।
5. मु0अ0सं0 45/2023 धारा 353/504/506 भादवि थाना जीयनपुर।
6. गुण्डा एक्ट की कार्यवाही वर्ष 2023।
7. मु0अ0सं0 368/2024 धारा 115(2)/352/351(2) बीएनएस थाना जीयनपुर।
8. मु0अ0सं0 0218/2026, धारा 115(2)/352/351(3)/109(1)/333 बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 जाफर खान, चौकी प्रभारी लाटघाट ,थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
2. का0 दीनदयाल कुशवाहा,थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
3. का0 मेराज अली,थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।
4. का0 राहुल यादव,थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़।






