TV 20 NEWS ||AZAMGARH:थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ दिनांक- 22.05.2026फर्जी बैनामा एवं बैंक खाते के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

फर्जी बैनामा एवं बैंक खाते के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ जमीन के बैनामे में फर्जीवाड़ा कर धनराशि हड़पने के मामले में पुलिस को मिली सफलता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में थाना बिलरियागंज पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं फर्जीवाड़े के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 09.04.2026 को थाना बिलरियागंज पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर वादिनी की जमीन को फर्जी तरीके से बैनामा कराने, बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी खाता खुलवाकर उसमें बैनामे की धनराशि ट्रांसफर कराने तथा धनराशि निकाल लेने के संबंध में मु0अ0सं0 90/2026 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120-बी भादवि बनाम शाह आलम, सादिक एवं अज्ञात बैंक कर्मियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

दिनांक 22.05.2026 को थाना बिलरियागंज पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मोहल्ला गुलामी पुरा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा जामेतुर रेहसास मदरसा के पास पहुंचकर घेराबंदी की गयी तथा अभियुक्त मो0 शाहआलम पुत्र स्व0 बदरूद्दीन निवासी करमैनी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ हाल पता गुलामी पुरा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 54 वर्ष को समय करीब 09:15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को उसके अपराध से अवगत कराते हुए नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
मो0 शाहआलम पुत्र स्व0 बदरूद्दीन निवासी करमैनी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ हाल पता गुलामी पुरा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 54 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 90/2026 धारा 419/420/467/468/471/120-बी भादवि थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. का0 अजीत कुमार यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
2. का0 संजय सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़
3. म0का0 प्रेमलता पाण्डेय थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।