TV 20 NEWS ||AZAMGARH:थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के ₹49,000/- स्थानीय साइबर टीम द्वारा कराये गये वापस
साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के ₹49,000/- स्थानीय साइबर टीम द्वारा कराये गये वापस।
🔹NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना अहरौला पुलिस की त्वरित कार्यवाही।
🔹पीड़ित द्वारा धनराशि वापस मिलने पर पुलिस टीम का जताया गया आभार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की सहायता हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहरौला पुलिस की स्थानीय साइबर टीम द्वारा साइबर फ्रॉड के शिकार व्यक्ति के ₹49,000/- वापस कराये गये।
दिनांक 15.03.2026 को आवेदक धर्मेन्द्र राजभर पुत्र रामदुलार निवासी ग्राम विशुनपुरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के खाते से साइबर फ्रॉड के माध्यम से ₹49,000/- की धनराशि कट गयी थी। घटना के सम्बन्ध में आवेदक द्वारा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी, जिसका शिकायत संख्या 33103260059200 है।
शिकायत प्राप्त होने पर थाना अहरौला की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तकनीकी माध्यमों से आवश्यक पत्राचार एवं समन्वय स्थापित कर नियमानुसार आवेदक के फ्रॉड हुए ₹49,000/- उसके खाते में वापस कराये गये। धनराशि वापस मिलने पर आवेदक द्वारा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।
पीड़ित का विवरण-
धर्मेन्द्र राजभर पुत्र रामदुलार निवासी ग्राम विशुनपुरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।
वापस करायी गयी धनराशि-
₹49,000/-
साइबर टीम-
उ0नि0 नितेश कुमार चौबे, का0 अभिषेक मौर्या एवं रि0म0आरक्षी सोनी सिंह थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।






