TV 20 NEWS ||AZAMGARH:थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ हत्या जैसे गंभीर अपराध में संलिप्त गिरोह के 02 वांछित गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ्तार।
हत्या जैसे गंभीर अपराध में संलिप्त गिरोह के 02 वांछित गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ्तार।
🔹थाना महराजगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार (IPS) द्वारा अपराध एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में दिनांक 23.05.2026 को थाना महराजगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त आनन्द यादव पुत्र रमेश यादव निवासी आराजी आमानी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ने अपने सहयोगियों राजमति पत्नी रामजनम निवासी शिवपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ एवं सरोज यादव उर्फ ज्ञानमति पत्नी हरीगेन निवासी सिवान दयालगंज थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के साथ मिलकर एक आपराधिक गिरोह बना रखा था। गिरोह द्वारा आर्थिक, भौतिक एवं दुनियावी लाभ प्राप्त करने हेतु हत्या जैसे गंभीर अपराध कारित किये जाते थे, जिससे आमजन में भय एवं आतंक का माहौल व्याप्त था। इनके विरुद्ध कोई व्यक्ति आसानी से शिकायत अथवा गवाही देने का साहस नहीं करता था।
गिरोह की सक्रियता एवं आपराधिक गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए गैंग चार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ से अनुमोदन प्राप्त किया गया तथा दिनांक 22.05.2026 को प्र0नि0 अनुराग कुमार द्वारा थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 109/2026 धारा 3(1), 2(ख)(i) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम पंजीकृत कराया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 ओमकार तिवारी द्वारा की जा रही है।
दिनांक 23.05.2026 को प्र0नि0 अनुराग कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 ओमकार तिवारी मय हमराह पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त 1. आनन्द यादव पुत्र रमेश यादव निवासी आराजी आमानी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ एवं 2. राजमति पत्नी रामजनम निवासी शिवपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को उनके घर से समय करीब 06:00 बजे गिरफ्तार किया गया। जामा तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. आनन्द यादव पुत्र रमेश यादव निवासी आराजी आमानी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।
2. राजमति पत्नी रामजनम निवासी शिवपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 109/2026 धारा 3(1), 2(ख)(i) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 231/2025 धारा 103(1) बीएनएस थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 109/2026 धारा 3(1), 2(ख)(i) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 ओमकार तिवारी, हे0का0 दीपक सिंह, का0 अमरजीत यादव, का0 आकाश पाण्डेय, रि0का0 आदेश सिंह, म0का0 सुनिधि यादव एवं म0का0 खुशी गुप्ता थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।






