*TV 20 NEWS || AZAMGARH : थाना देवगांव, सीओ लालगंज व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही, निर्धारित समय के बाद शराब बिक्री पर ₹77,500/- का चालान*

*प्रेस नोट, दिनांक- 24.05.2026*

*थाना देवगांव, जनपद- आजमगढ़*

*🔴 सीओ लालगंज व आबकारी विभाग की संयुक्त कार्यवाही, निर्धारित समय के बाद शराब बिक्री पर ₹77,500/- का चालान*

*🔴 सोशल मीडिया शिकायत पर त्वरित एक्शन, सरकारी शराब ठेका संचालक को नोटिस जारी*

*🔴 देशी/अंग्रेजी शराब ठेका संचालकों को सख्त चेतावनी, नियम उल्लंघन पर लाइसेंस होगा निरस्त*

आज दिनांक- 24.05.2026 को ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिकायत प्राप्त हुई कि थाना देवगांव क्षेत्रान्तर्गत रेतवा चंद्रभानपुर स्थित सरकारी शराब ठेका निर्धारित समय के बाद संचालित किया जा रहा है। सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए *क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री भूपेश पाण्डेय एवं आबकारी विभाग* की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई।

जांच के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित *शराब ठेका संचालक के विरुद्ध ₹77,500/- का चालान* किया गया तथा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। यदि संबंधित द्वारा संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी।

*⚠️ समस्त देशी एवं अंग्रेजी शराब ठेका संचालकों हेतु सख्त चेतावनी-*
जनपद के सभी शराब ठेका संचालक शासन द्वारा निर्धारित समय, नियम एवं शर्तों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। निर्धारित समय के बाद शराब बिक्री, अवैध संचालन अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करते हुए लाइसेंस निरस्तीकरण, भारी आर्थिक दण्ड एवं अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

*आजमगढ़ पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रभावी चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है।*