TV 20 NEWS ||AZAMGARH : थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
● शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
● थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त को मुहम्मदपुर तिराहे से किया गया गिरफ्तार
दिनांक 26.05.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गम्भीरपुर के कुशल निर्देशन में व0उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-128/2026 धारा 69 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रवेश उर्फ गोलू पुत्र इनरमन निवासी ग्राम रानीपुर रजमो थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ को मुखबिर की सूचना पर मुहम्मदपुर तिराहे से समय करीब 08:55 बजे गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि वादिनी/पीड़िता निवासी ग्राम रानीपुर रजमो थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त द्वारा मोबाइल फोन पर बातचीत करते हुए शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध स्थापित किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0-128/2026 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना व0उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
प्रवेश उर्फ गोलू पुत्र इनरमन निवासी ग्राम रानीपुर रजमो थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-128/2026 धारा 69 बीएनएस थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. व0उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव, का0 विश्वामित्र, का0 मनीष यादव थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।






