TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना पवई, जनपद आजमगढ़ थाना पवई पुलिस टीम ने चोरी गयी बकरी किया बरामद, 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
प्रेस नोट दिनांक 27.05.2026
थाना पवई, जनपद आजमगढ़
थाना पवई पुलिस टीम ने चोरी गयी बकरी किया बरामद, 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस व ₹6000 नगद बरामद
दिनांक 26.05.2026 को वादी चन्द्रेश पुत्र मनोराम निवासी ग्राम डेहरी थाना पवई जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना पवई पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 23.05.2026 की रात्रि में अभियुक्तगण 1. अकरम पुत्र मो0 वकील, 2. अरविन्द पुत्र सहादुर निवासीगण ग्राम डेहरी थाना पवई जनपद आजमगढ़ तथा 3. यार मोहम्मद उर्फ बबुआ पुत्र फौजदार निवासी ग्राम महुआ थाना पवई जनपद आजमगढ़ ने वादी के घर/करकट से 02 बकरी व 01 बकरा चोरी कर लिया जिसके सम्बन्ध में थाना पवई पर मु0अ0सं0- 120/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती द्वारा प्रारम्भ की गयी।
दिनांक 26/27.05.2026 की रात्रि में उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती मय हमराह द्वारा महुआ मोड़ स्थित बिस्कुट फैक्ट्री के सामने से अभियुक्तों 1. यार मोहम्मद उर्फ बबुआ पुत्र फौजदार निवासी ग्राम महुआ थाना पवई जनपद आजमगढ़, 2. अरविन्द पुत्र सहादुर निवासी ग्राम डेहरी थाना पवई जनपद आजमगढ़ तथा 3. अकरम पुत्र मो0 वकील निवासी ग्राम डेहरी थाना पवई जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 01 बकरी बरामद हुई तथा शेष 01 बकरी व 01 बकरा बेचने से प्राप्त ₹6000/- नगद बरामद हुआ ।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त यार मोहम्मद उर्फ बबुआ के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ, जिसके आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0- 122/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0सं0 120/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना पवई जनपद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 122/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना पवई जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी-
● 01 बकरी (चोरी गयी)
● ₹6000 नगद
● 01 तमंचा .315 बोर
● 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती, का0 अनुराग यादव, का0 विकास यादव, का0 सुरेन्द्र यादव, का0 सुरेश यादव, रि0का0 नितिन मिश्रा, थाना पवई जनपद आजमगढ़।






