TV 20 NEWS ||AZAMGARH : थाना महराजगंज जनपद आजमगढ अपहरण व पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

● अपहरण व पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
● थाना महराजगंज पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

दिनांक 20.05.2026 को वादी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गयी कि अभियुक्त पवन पुत्र मुखराज राजभर निवासी तिलई नेवादा थाना घोसी जनपद मऊ द्वारा वादी की नाबालिग पोती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज पर मु0अ0सं0 104/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम पवन पुत्र मुखराज राजभर निवासी तिलई नेवादा थाना घोसी जनपद मऊ पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 अशोक कुमार सिंह द्वारा की जा रही थी।

विवेचना के दौरान किशोरी की सकुशल बरामदगी कराकर मेडिकल परीक्षण एवं बयान कराया गया, जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।

दिनांक 26.05.2026 को उ0नि0 अशोक कुमार सिंह मय हमराह का0 संगम कुमार द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त पवन पुत्र मुखराज राजभर निवासी तिलई नेवादा थाना घोसी जनपद मऊ उम्र करीब 20 वर्ष को राजेसुल्तानपुर मोड़ कस्बा महराजगंज से समय करीब 07:20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. पवन पुत्र मुखराज राजभर निवासी तिलई नेवादा थाना घोसी जनपद मऊ, उम्र करीब 20 वर्ष
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0 104/2026 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार
2. उ0नि0 अशोक कुमार सिंह
3. का0 संगम कुमार थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़।