*TV 20 NEWS || AZAMGARH:थाना बरदह, 24 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, चोरी की बाइक सहित शातिर चोर गिरफ्तार*

*थाना बरदह, जनपद आजमगढ़*

*24 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, चोरी की बाइक सहित शातिर चोर गिरफ्तार*

*परसौली मोड़ से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी संदीप तिवारी उर्फ पिंकू गिरफ्तार*

*पूर्व की घटना–* दिनांक 31.05.2026 को वादी मुकदमा धर्मेन्द्र सरोज पुत्र सिकेन्दर सरोज ग्राम चौकी थाना बरदह जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना बरदह पर तहरीर दिया गया कि दिनांक 30-05-2026 को शाम करीब 05 बजे परसौली मोड़ पर अपनी मोटर साईकिल खड़ी करके सामान लेने चला गया जब वापस आया तो मोटर साईकिल नही थी काफी खोजबीन किया गया परन्तु नही मिली जिसके सम्बन्ध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0- 192/26 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–* आज दिनांक 01-06-2026 को उ0नि0 पुनीत कुमार श्रीवास्तव मय हमराह को सूचना मिली कि 01 व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर बेचने लिए जा रहा है। इस सूचना पर मय पुलिस बल द्वारा त्रिवेणी मोड़ से 01 मोटरसाइकिल के साथ संदीप तिवारी उर्फ पिंकु S/O रामनारायण तिवारी निवासी सरायमोहन PS बरदह जनपद आजमगढ को समय करीब 7:20 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* संदीप तिवारी उर्फ पिंकु S/O रामनारायण तिवारी निवासी सरायमोहन PS बरदह जनपद आजमगढ
*बरामदगी-* 01 मोटर साइकिल (चोरी की)
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 192/26 धारा 303(2) BNS थाना बरदह जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 पुनीत कुमार श्रीवास्तव PS बरदह जनपद आजमगढ
2. का0 पंकज यादव PS बरदह जनपद आजमगढ
3. रि0का0 सोनू PS बरदह जनपद आजमगढ
4. रि0का0 अभिषेक PS बरदह जनपद आजमगढ