*TV 20 NEWS || AZAMGARH:फर्जी जमानत प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कूटरचित अभिलेखों के माध्यम से जमानत कराने वाले गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई*
*प्रेस नोट*
*थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक: 04.06.2026*
*फर्जी जमानत प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*कूटरचित अभिलेखों के माध्यम से जमानत कराने वाले गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई*
*पूर्व की घटना-*
दिनांक 30.05.2026 को उ0नि0 चन्द्र प्रकाश कश्यप, चौकी प्रभारी कचहरी, थाना कोतवाली नगर, जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली पर लिखित सूचना दी गई कि कुछ तथाकथित जमानतदारों द्वारा अनुचित आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से गंभीर आपराधिक मामलों में निरुद्ध अभियुक्तों की कूटरचित अभिलेखों के आधार पर जमानत कराई जा रही है। जांच में एक ही जमानतदार द्वारा कई अभियुक्तों की जमानत एक ही अभिलेख के आधार पर कराए जाने तथा एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करने की जानकारी प्राप्त हुई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ पर मु0अ0सं0 267/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 111 एवं 61(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना प्रचलित है।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
थाना जीयनपुर पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली के उपरोक्त मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त दयाराम पुत्र जानकी प्रसाद निवासी रामपुर कला, थाना कोतवाली टांडा, जनपद अम्बेडकरनगर को दिनांक 03.06.2026 को समय करीब 22:35 बजे जमसर स्थित रॉयल स्टार ढाबा के बाहर से गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. दयाराम पुत्र जानकी प्रसाद निवासी रामपुर कला, थाना कोतवाली टांडा, जनपद अम्बेडकरनगर।
*बरामदगी-*
• 08 अदद विभिन्न मोहरें
• 01 अदद इंक पैड
• 04 अदद खतौनी की प्रतियां
• 08 अदद आधार कार्ड
• 01 अदद आधार कार्ड की छायाप्रति
• 01 अदद सादा कागज
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0 267/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 111 एवं 61(2) बीएनएस, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, थाना जीयनपुर
2. उ0नि0 अमित कुमार वर्मा
3. हे0का0 राजेश कुमार
4. का0 अजय कुमार
5. का0 प्रदीप गुप्ता
6. रि0का0 आलोक कुमार प्रजापति






