*प्रेस नोट*
*दिनांक- 05.06.2026*
*थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़*
*नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना–*
दिनांक 20.09.2025 को थाना पवई पर वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से चली गई है तथा काफी खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 266/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान अभियुक्त सन्दीप कन्नौजिया पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम मखनहाँ पकड़ियापुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
दिनांक 04.06.2026 को व0उ0नि0 विजय सिंह गौड़ मय हमराह पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर अम्बारी रेलवे क्रासिंग के पास से मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त सन्दीप कन्नौजिया पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम मखनहाँ पकड़ियापुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 21 वर्ष को समय 21:45 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पंजीकृत अभियोग–*
मु0अ0सं0 266/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त–*
सन्दीप कन्नौजिया पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम मखनहाँ पकड़ियापुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास–*
मु0अ0सं0 266/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस, थाना पवई, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
1. व0उ0नि0 विजय सिंह गौड़, थाना फूलपुर।
2. का0 विकास बाबू पाल।
3. रि0का0 हरिकेश।






