*TV 20 NEWS || AZAMGARH:गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने वाले गैंग का सदस्य एवं गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार*
*प्रेस नोट, दिनांक : 06.06.2026*
*थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़*
*🔹 गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने वाले गैंग का सदस्य एवं गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त अवैध तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार*
*पूर्व की घटना-*
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन एवं गोवध से संबंधित संगठित अपराध में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 05.06.2026 को जिलाधिकारी महोदय, आजमगढ़ द्वारा अनुमोदित गैंगचार्ट के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 190/2026 धारा 3(1), 2(ख)(17) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अबु तालिब उर्फ तालिब सहित 04 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसकी विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय सिंह गौड़ द्वारा की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 06.06.2026 को अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद होने पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 192/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया।
*🔹 गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण-*
पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी महोदय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में दिनांक 06.06.2026 को उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार मय हमराह पुलिस बल क्षेत्र भ्रमण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे।
सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम कटार तिराहा, चिरैयामोड़ रोड के पास से गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त अबु तालिब उर्फ तालिब पुत्र जियाउद्दीन निवासी बखरा, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ उम्र लगभग 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर एवं एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*🔹 पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर गोवंशीय पशुओं की तस्करी एवं गोकशी से संबंधित अवैध गतिविधियों में संलिप्त है। अपनी सुरक्षा एवं विरोध करने वालों को भयभीत करने के उद्देश्य से वह अपने पास अवैध तमंचा एवं कारतूस रखता है तथा अपराध करते समय पकड़े जाने की स्थिति में इसका प्रयोग कर भाग निकलता है।
*🔹 सम्बन्धित अभियोग*
1. मु0अ0सं0 190/2026 धारा 3(1), 2(ख)(17) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 192/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
*🔹 गिरफ्तार अभियुक्त*
अबु तालिब उर्फ तालिब पुत्र जियाउद्दीन निवासी- बखरा, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ उम्र- लगभग 40 वर्ष
*🔹 बरामदगी*
• एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर
• एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
*🔹 आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0 153/2024 धारा 34/307/504/411/420/467/468 भादवि व 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना फूलपुर, आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 154/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना फूलपुर, आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 281/2023 धारा 379/411 भादवि, थाना अलीगंज, जनपद अम्बेडकरनगर।
4. मु0अ0सं0 54/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।
5. मु0अ0सं0 190/2026 धारा 3(1), 2(ख)(17) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट, थाना फूलपुर, आजमगढ़।
6. मु0अ0सं0 192/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना फूलपुर, आजमगढ़।
*🔹 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
• उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार, थाना फूलपुर
• का0 अनुपम सिंह
• का0 दयाशंकर
• का0 शरद यादव
• रि0का0 अमन यादव
जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा संगठित अपराध, गोवंश तस्करी एवं अवैध शस्त्र रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।






