*TV 20 NEWS || AZAMGARH:साइबर हेल्प डेस्क बरदह की प्रभावी कार्रवाई, साइबर फ्रॉड पीड़ित को 10,000 रुपये वापस दिलाए गए*
*प्रेस नोट*
*थाना बरदह, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक : 09.06.2026*
🔹 *साइबर हेल्प डेस्क बरदह की प्रभावी कार्रवाई, साइबर फ्रॉड पीड़ित को 10,000 रुपये वापस दिलाए गए*
🔹 *एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को मिली राहत*
🔹 *आजमगढ़ पुलिस की सतर्कता से साइबर अपराधियों पर प्रभावी प्रहार*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 07.08.2025 को संतोष यादव पुत्र राजनाथ यादव निवासी नरवे, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ के साथ अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा दोस्त बनकर व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ₹10,000/- की साइबर ठगी की गई थी। घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या *33108250090092* दर्ज कराई गई थी।
शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्प डेस्क थाना बरदह द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की धनराशि ₹10,000/- को संबंधित बैंक खाते में होल्ड कराया गया। तत्पश्चात विधिक कार्यवाही एवं मा० न्यायालय द्वारा पारित *फंड रिलीज ऑर्डर* के अनुपालन में संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर पीड़ित के खाते में संपूर्ण ₹10,000/- की धनराशि वापस कराई गई।
धनराशि वापस प्राप्त होने पर पीड़ित द्वारा आजमगढ़ पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क बरदह का आभार व्यक्त किया गया।
*पुलिस टीम-*
1. राजीव कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बरदह, जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 मनीष सिंह, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
3. म0आ0 आरती सिंह, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़
*जनपद आजमगढ़ पुलिस साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।*






