*TV 20 NEWS || AZAMGARH:कायस्थ महासभा आजमगढ़ के विद्वान पदाधिकारी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त अरविंद चित्रांश का किया अभिनंदन।कायस्थ जगत में गर्व और गौरव का पल है*
कायस्थ महासभा आजमगढ़ के विद्वान पदाधिकारी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त अरविंद चित्रांश का किया अभिनंदन।कायस्थ जगत में गर्व और गौरव का पल है।
नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान मिलने का मतलब भारत सीमा के पार भी भोजपुरी-हिंदी साहित्य के डंका बज रहा है।
आजमगढ़ 9 जुन 2026। कायस्थ महासमाज आजमगढ़ के विद्वान पदाधिकारी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त अरविंद चित्रांश का नेपाल में अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान-2026 पाने के अवसर पर जिला उद्यान विभाग के पूर्व अधिकारी राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता और कायस्थ महासभा आजमगढ़ के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता नवीनचंद्र अस्थाना, वरिष्ठ अधिवक्ता रामजी अस्थाना, भगवान स्वरूप श्रीवास्तव और संचालन कर रहे डॉ अवनीश अस्थाना के आवास कोलघाट, आजमगढ़ में सामूहिक रूप से अरविंद चित्रांश के भोजपुरी कला-संस्कृति के क्षेत्र में 25 वर्षों के संघर्षों को सम्मानित करते हुए कहा कि आजमगढ़-पूर्वांचल की माटी हमेशा से कला साहित्य के क्षेत्र में हीरा पैदा करती आ रही है।
कायस्थ समाज हमेशा से लेखन, प्रशासन,न्याय आदि क्षेत्रों में कलम-दवात का धनी रहा है।
कायस्थ महासभा के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता नवीन अस्थाना ने कहा कि कायस्थ महासभा आजमगढ़ की पहल हमेशा से सराहनीय रही है।विद्वान पदाधिकारीयों द्वारा अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत की अंतरराष्ट्रीय संयोजक,माटी के लाल,पूर्वांचल के गौरव अरविंद चित्रांश का सम्मान कर के महासभा ने संदेश दिया की महत्वपूर्ण और विशेष प्रतिभाओं की पहचान और समय-समय पर सम्मानित करते रहना चाहिए, इससे समाज में एक प्रेरणा संदेश जाता है। साथ में प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ अशोक कुमार श्रीवास्तव ने समर्थन करते हुए अरविंद चित्रांश के 25 वर्ष के संघर्षों पर चर्चा किये।
डॉ अवनीश अस्थाना ने कहा कि मेरे सामने की बात है लगभग ढाई वर्षो से लगातार अरविंद चित्रांश द्वारा भोजपुरी कला-संस्कृति के प्रति संघर्ष और प्रयास का प्रतिफल है जो विदेशों में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने वाले अरविंद चित्रांश जैसे लोग भोजपुरी कला साहित्य और समाज का आईना होते हैं,उनके सम्मान से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिली है।
विशेष उपस्थिति में कायस्थ समाज के दवा के प्रमुख व्यवसाई अवधेश श्रीवास्तव, सुधीर अस्थाना, डॉ अशोक श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता राम जी अस्थाना, भगवान स्वरूप श्रीवास्तव, पूर्वउद्यान अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव,,मनीष श्रीवास्तव अधिवक्ता,विकास श्रीवास्तव, राकेश अस्थाना आदि प्रमुख एवं महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे जिसका सफल संचालन डॉ अवनीश अस्थाना ने किया।






