*TV 20 NEWS || AZAMGARH:वैदिक मंत्रोच्चार और जयघोष के बीच श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति, भक्तिमय माहौल में उमड़ा जनसैलाब*

प्रकाशनार्थ
भव्य कार्यक्रम में श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति
   वैदिक मंत्रोच्चार और देवी देवताओं के जयकारे की गूँज से भक्तिमय हुआ क्षेत्र
      आजमगढ़। शेरपुर कुटी के निकट वीरभद्रपुर , हनेवता में श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर रामकृष्ण दास जी महाराज की अध्यक्षता में 4 जून  से चल रहे  श्री विष्णु महायज्ञ की शुक्रवार को एक भव्य कार्यक्रम में  पूर्णाहुति हुई। काशी के यज्ञाचार्य  पं. कपिलदेव शर्मा के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक रीति से मुख्य यजमान रमाकांत यादव  के हाथों पूर्णाहुति क्रिया सम्पन्न करायी। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और देवी देवताओं के जयकारे की गूँज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
     इस अवसर पर यज्ञाधीष स्वामी रामकृष्ण दास जी महाराज ने यज्ञ की महिमा का बखान करते हुए कहा कि यज्ञ की आहुति से  वायुमंडल सहित यज्ञ में शामिल लोगों का तन मन शुद्ध होता है।  उन्होंने कहा कि इस महायज्ञ का आयोजन सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा, आशीर्वाद और संसार की सुख शांति के लिए किया गया है ।
      ग्राम प्रधान विपिन यादव उर्फ कंचन यादव ने लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर साहित्यकार पं. सुभाष चन्द्र  तिवारी कुन्दन, कवि संजय कुमार पांडेय सरस, बाबा बालक दास, रणधीर सिंह , शम्भूदास , राममुरत यादव पहलवान, सुधीर दास, सुरेंद्र यादव, श्री प्रकाश मिश्रा,ब्रह्म कुमार सिंह , हरिराम यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
दिनांक- 12/06/2026
           भवदीय
(सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन)
मो-7275044217