*TV 20 NEWS || AZAMGARH:निजामाबाद के ऐतिहासिक गुरुद्वारे की विवादित भूमि पर निर्माण से बढ़ा तनाव, सिख समुदाय के विरोध पर पुलिस ने रुकवाया काम, मामला कमिश्नर न्यायालय में लंबित, 18 जून की सुनवाई पर टिकी निगाहें*

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद कस्बे में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वार की विवादित भूमि पर निर्माण कार्य कराए जाने की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य का विरोध शुरू कर दिया घटना की सूचना मिलने पर गुरुद्वारा के जत्थेदार बाबा सतनाम सिंह भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निजामाबाद राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा तत्काल निर्माण कार्य रुकवा दिया बताया जाता है कि कस्बा निवासी अफजल एवं असलम पुत्रगण कमरूद्दीन द्वारा उक्त भूमि पर निर्माण कराया जा रहा था मौके पर दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया जत्थेदार बाबा सतनाम सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गुरुद्वारा की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भूमि विवाद का मामला वर्तमान में कमिश्नर न्यायालय में विचाराधीन है तथा इसकी अगली सुनवाई 18 जून को निर्धारित है। ऐसे में न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद निर्माण कार्य कराया जाना उचित नहीं है थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने दोनों पक्षों को निर्देशित किया कि राजस्व विभाग की जांच एवं न्यायालय के अंतिम निर्णय तक विवादित भूमि पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि यथास्थिति बनाए रखी जाए तथा कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी पुलिस की तत्परता से स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई और दोनों पक्ष शांतिपूर्वक अपने-अपने घर लौट गए हालांकि भूमि विवाद को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं और अब लोगों की निगाहें 18 जून को होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं।