*TV 20 NEWS || AZAMGARH:सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित 12 सफल वर्ष पूर्ण होने पर मा0 प्रधानमंत्री जी को हदृय से बधाई*
प्रेस विज्ञप्ति
• *सेवा, सुरक्षा और सुशासन को समर्पित 12 सफल वर्ष पूर्ण होने पर मा0 प्रधानमंत्री जी को हदृय से बधाई।*
• *सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास केवल नारा नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण का जीवंत महामंत्र*
• *प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्षों के यशस्वी कार्यकाल पर लखनऊ में भव्य मीडिया संवाद: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाईं जनकल्याणकारी उपलब्धियां*
*लखनऊ, 12 जून 2026:* उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 गौरवपूर्ण वर्षों के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘प्रगति पथ के 12 वर्ष – विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के’ विषय पर मीडिया संवाद का आयोजन हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी, उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी, मंत्रिमंडल के अन्य माननीय मंत्रीगण तथा बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिभाग किया, प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश और प्रदेश में आए क्रांतिकारी बदलावों पर प्रकाश डाला, पिछले 12 वर्षों को विश्वास, सेवा और जनकल्याण का स्वर्णिम काल है। देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, रक्षा क्षेत्र, अंतरिक्ष विज्ञान, स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं। करोड़ों गरीब परिवारों को पक्का घर मिला, करोड़ों महिलाओं को गैस कनेक्शन मिला, किसानों को सम्मान निधि मिली, युवाओं के लिए नए अवसर बने और देश के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंची।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” केवल एक नारा नहीं, बल्कि शासन की कार्य संस्कृति बना है, यह जिवंत महामंत्र है ।
*विकास की बदलती तस्वीर और उपलब्धियां:*
• *औद्योगिक विकास* : ओडीओपी (एक जिला, एक उत्पाद) योजना के माध्यम से 93 हजार करोड़ रुपये मूल्य के उत्पादों का निर्यात हुआ है और राज्य के 44 उत्पादों को जी.आई. टैग प्राप्त हुआ है। आज उत्तर प्रदेश का मेरठ खेल सामग्री निर्माण का एक प्रमुख हब बनकर उभरा है।
• *महिला सशक्तिकरण* : सुकन्या समृद्धि योजना से 4.53 करोड़ बेटियों का भविष्य सुरक्षित हुआ किया, जबकि उज्ज्वला योजना ने 10.33 करोड़ महिलाओं को रसोई के धुएं से मुक्ति दिलाई है। ‘वंदन योजना’ के माध्यम से सेना में महिलाओं को विशेष सम्मान मिला है। स्वयं सहायता समूह और खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के जीवन स्तर में अभूतपूर्ण बदलाव आया है।
• *सांस्कृतिक गौरव* : अयोध्या और काशी कॉरिडोर के अभूतपूर्व निर्माण के बाद अब मथुरा के विकास की बारी है, जिससे पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिल रही है।
• डिजिटल और आर्थिक क्रांति: देश में 56 प्रतिशत लेनदेन अब यूपीआई (UPI) के माध्यम से हो रहा है। डी.बी.टी. (DBT) प्रणाली ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुँच रहा है। मुद्रा लोन के जरिए लाखों युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिले हैं।
• *गरीब कल्याण* : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में 4 करोड़ से अधिक लोगों को पक्की छत मिली है। साथ ही, मुफ्त राशन, इलाज से योजना ने करोड़ों परिवारों को संबल प्रदान किया है।
*राष्ट्रीय और वैश्विक पटल पर भारत:*
उन्होंने रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी हथियारों के निर्माण, स्पेस स्टार्टअप्स की बढ़ती संख्या (300 से अधिक) और सेमीकंडक्टर चिप्स के स्वयं निर्माण पर गर्व व्यक्त किया। स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना से 60 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं और 19 हजार से अधिक जन-औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने ग्रीन एनर्जी में 283 गीगावाट से अधिक विद्युत उत्पादन और आधारभूत संरचना (रेल, रोड, एयर कनेक्टिविटी और मेट्रो) में हुए सुधारों को विकास की मुख्य धुरी बताया।
*प्रदर्शनी का अवलोकन और गरिमामयी उपस्थिति:*
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक परिवर्तनों एवं जनकल्याणकारी उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।






