*TV 20 NEWS || AZAMGARH : महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर सख्त कार्रवाई, बालिका अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार,नाबालिग को भगाने का आरोपी थाना रौनापार पुलिस की सक्रियता से गिरफ्तार, भेजा गया जेल*
*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 14.06.2026*
*थाना – रौनापार, जनपद- आजमगढ़*
*महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर सख्त कार्रवाई, बालिका अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार*
*नाबालिग को भगाने का आरोपी थाना रौनापार पुलिस की सक्रियता से गिरफ्तार, भेजा गया जेल*
*पूर्व की घटना–* दिनांक 18.12.2025 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना रौनापार पर तहरीर दी गयी कि वादिनी की पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष जो स्कूल गयी थी जिसे कोइ अज्ञात व्यक्ति भगा ले गया है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 473/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
दौराने विवेचना पीड़िता की बरामदगी किया गया तथा अभियुक्त आशीष पुत्र स्व0 जयराम साकिन अबाड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष का नाम प्रकाश मे आया ।
*गिरफ्तारी का विवरण-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों में अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही हेतू चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 14.06.26 को व0उ0नि0 रामअनुज शुक्ला मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे प्रकाश में आये अभियुक्त आशीष पुत्र स्व0 जयराम साकिन अबाड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष को बुलकुण्डा से समय करीब 09.40 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 473/25 धारा 137(2),87,64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना रौनापार आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* आशीष पुत्र स्व0 जयराम साकिन अबाड़ी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* व0उ0नि0 रामअनुज शुक्ला, रि0का0 सगीर अहमद खाँ थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ।






