TV20 NEWS ||AZAMGARH :जनता दर्शन में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर किया त्वरित निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित निस्तारण किया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात विस्तार से सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटाने के निर्देश दिए गए। जनता दर्शन में फरियादियों ने जिलाधिकारी के इस त्वरित एवं संवेदनशील रवैये पर संतोष व्यक्त किया।






