TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ मिशन बज्रपात के तहत सोशल मीडिया पर भय का माहौल बनाने वाले दो युवक गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में संचालित “मिशन बज्रपात” अभियान के तहत सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, रंगबाजी एवं भय का वातावरण उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना बरदह पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना एवं प्रार्थना पत्र की जांच के दौरान ग्राम तम्मरपुर में जांच की गई। जांच में पाया गया कि ऋषभ कुमार पुत्र राजेश कुमार (उम्र 22 वर्ष) तथा आलोक कुमार पुत्र शिवसागर (उम्र 20 वर्ष) निवासीगण ग्राम तम्मरपुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ द्वारा इंस्टाग्राम पर ऐसे वीडियो पोस्ट किए जा रहे थे, जिनसे आम जनमानस में भय एवं अशांति की भावना उत्पन्न हो रही थी तथा क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना थी।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना बरदह पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को मिशन बज्रपात के तहत दिनांक 16.06.2026 को समय करीब 15:30 बजे गिरफ्तार किया गया। उनके विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएस के अंतर्गत विधिक कार्यवाही करते हुए सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सोशल मीडिया पर रंगबाजी एवं गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर
आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भय उत्पन्न करने वाली अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री पोस्ट न करें। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
आजमगढ़ पुलिस की अपील
सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक एवं जिम्मेदार तरीके से करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, रंगबाजी, गैंग प्रदर्शन अथवा भय फैलाने वाले कंटेंट की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल-112 को दें।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम– उ0नि0 पुनीत कुमार श्रीवास्तव, रि0आ0 पंकज कुमार यादव थाना बरदह, आजमगढ़ ।






