TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ सोशल मीडिया पर सड़क अतिक्रमण एवं दुर्घटना की आशंका संबंधी शिकायत पर थाना रानी की सराय पुलिस ने लिया तत्काल संज्ञान

 

कोटिला क्षेत्र में यातायात बाधित करने वाले 05 वाहन सीज, पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित

➡️ दिनांक 17 जून 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आवेदक विनोद कुमार द्वारा एक शिकायत पोस्ट की गई, जिसमें बताया गया कि कोटिला क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। शिकायत के अनुसार मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण किया जाता है, जिसके कारण सामने से आने वाले वाहनों की दृश्यता प्रभावित होती है तथा यातायात बाधित रहता है। आवेदक द्वारा यह भी उल्लेख किया गया कि अतिक्रमण हटाने के लिए कहने पर कुछ वाहन चालक विवाद एवं अभद्र व्यवहार पर उतर आते हैं। शिकायत में पुलिस प्रशासन से सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़े कर जाम की स्थिति उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।

➡️ थाना रानी की सराय पुलिस द्वारा उक्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित स्थान पर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से खड़े होकर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले 05 वाहनों को सीज किया गया तथा अन्य वाहन चालकों को सड़क खाली कराकर भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने हेतु सख्त चेतावनी दी गई। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है तथा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु निरंतर निगरानी की जा रही है।