*TV 20 NEWS || AZAMGARH :मिशन शक्ति 5.0 टीम की त्वरित कार्रवाई, घर से नाराज होकर निकले 10 वर्षीय बालक को सकुशल किया बरामद*
*प्रेस विज्ञप्ति,दिनांक- 21.06.2026*
*थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़*
*🔹 मिशन शक्ति 5.0 टीम की त्वरित कार्रवाई, घर से नाराज होकर निकले 10 वर्षीय बालक को सकुशल किया बरामद*
*🔹 04 घंटे के भीतर बालक को खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया गया, परिजनों ने पुलिस टीम का जताया आभार*
*घटना का विवरण-*
दिनांक 21.06.2026 को आवेदक श्री राम सिंह यादव पुत्र रामफेर यादव निवासी ग्राम सेमरहा थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गई कि उनका पुत्र आरुष सिंह यादव उम्र लगभग 10 वर्ष प्रातः लगभग 08:00 बजे घर से बिना बताए नाराज होकर कहीं चला गया है। सूचना प्राप्त होते ही प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना रानी की सराय की मिशन शक्ति 5.0 टीम को बालक की तलाश हेतु लगाया गया।
*पुलिस कार्रवाई-*
मिशन शक्ति 5.0 टीम द्वारा परिजनों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर बालक के संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन एवं तलाश अभियान चलाया गया। लगातार प्रयासों के क्रम में समय लगभग 11:30 बजे सोनवारा मोड़, कस्बा रानी की सराय बाजार के पास से बालक आरुष सिंह यादव को सकुशल बरामद कर लिया गया।
*सकुशल सुपुर्दगी-*
गुमशुदगी की सूचना प्राप्त होने के लगभग 04 घंटे के भीतर बालक को सकुशल बरामद कर आवश्यक सत्यापन उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना रानी की सराय पुलिस एवं मिशन शक्ति 5.0 टीम का आभार व्यक्त किया।
*मिशन शक्ति 5.0 टीम-*
उपनिरीक्षक विनोद यादव, मुख्य आरक्षी सुभाष यादव एवं महिला आरक्षी मनीषा सिंह थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़ द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद किया गया।






