*TV 20 NEWS || AZAMGARH:अश्लील वीडियो देखने के नाम पर FIR की धमकी देकर की गई साइबर ठगी, सिधारी पुलिस की तत्परता से पीड़ित को मिली राहत*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक : 24.06.2026*

*साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को दिलाई गई ₹23,264 की धनराशि वापस*

*अश्लील वीडियो देखने के नाम पर FIR की धमकी देकर की गई साइबर ठगी, सिधारी पुलिस की तत्परता से पीड़ित को मिली राहत*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिधारी पुलिस एवं साइबर सेल आजमगढ़ द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति की ₹23,264/- की धनराशि वापस कराई गई।

*घटना का विवरण-*
आवेदक राम आशीष प्रजापति पुत्र मोतीलाल प्रजापति निवासी शाहबाजपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उन्हें अश्लील वीडियो देखने के नाम पर FIR दर्ज कराने की धमकी देकर भयभीत किया तथा विभिन्न माध्यमों से धनराशि अपने खातों में स्थानांतरित करा ली।
पीड़ित द्वारा इस संबंध में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 23105250075846 है।

शिकायत प्राप्त होते ही थाना सिधारी साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ से तकनीकी सहयोग प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई की गई। लगातार समन्वय एवं आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत पीड़ित की ₹23,264/- की धनराशि वापस कराकर उसके बैंक खाते में उपलब्ध कराई गई।

धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित द्वारा जनपद पुलिस एवं साइबर टीम का आभार व्यक्त किया गया।

*साइबर ठगी का तरीका-*
साइबर अपराधी अक्सर लोगों को डराने, धमकाने अथवा लालच देने के लिए विभिन्न तरीके अपनाते हैं, जैसे—
🔹 अश्लील वीडियो देखने या वीडियो कॉल के नाम पर ब्लैकमेल करना।
🔹 पुलिस, सीबीआई, ईडी, कोर्ट अथवा अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बनकर डराना।
🔹 फर्जी डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest) का भय दिखाना।
🔹 केवाईसी अपडेट, बैंक खाता बंद होने या क्रेडिट कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देना।
🔹 नौकरी, लॉटरी, निवेश एवं ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक लाभ का प्रलोभन देना।
🔹 फर्जी लिंक भेजकर बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करना।
🔹 सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर धन की मांग करना।

*साइबर अपराध से बचाव के उपाय-*
✅ किसी भी अज्ञात व्यक्ति को OTP, CVV, UPI PIN, बैंक विवरण अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
✅ किसी भी धमकी भरे फोन कॉल, वीडियो कॉल या संदेश से घबराएं नहीं।
✅ अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
✅ सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी सार्वजनिक न करें।
✅ किसी भी प्रकार का भुगतान करने से पहले पूरी तरह सत्यापन अवश्य करें।
✅ डिजिटल अरेस्ट, अश्लील वीडियो अथवा पुलिस कार्रवाई के नाम पर धन मांगने वालों से सतर्क रहें।
✅ साइबर ठगी होने पर तत्काल कार्रवाई करें।

*जनहित में अपील-*
यदि आपके साथ किसी प्रकार की साइबर ठगी होती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही अपने निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर हेल्प डेस्क से तुरंत संपर्क करें। समय पर की गई शिकायत से धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

*पुलिस टीम-*
म0उ0नि0 स्मिता गुप्ता, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
का0 महेश कुमार, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
का0 पवन गुप्ता, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
का0 सोनू कुमार, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।

*जनपद आजमगढ़ पुलिस साइबर अपराधियों के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर नागरिकों की सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता के लिए प्रतिबद्ध है।*