*TV 20 NEWS || AZAMGARH : शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस नोट दिनांक 05.07.2026*
*थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़*
*🔹 शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत सिधारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सिधारी पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
*घटना का विवरण*
दिनांक 01.06.2026 को वादिनी द्वारा थाना सिधारी पर प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया गया कि रौनक सोनकर पुत्र महेन्द्र सोनकर, निवासी नरौली, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 224/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास प्रारम्भ किए गए।
*गिरफ्तारी का विवरण*
दिनांक 05.07.2026 को चौकी प्रभारी मुसेपुर उपनिरीक्षक मुरारी मिश्र मय पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त रौनक सोनकर को उसके निवास स्थान नरौली, थाना सिधारी से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
*रौनक सोनकर पुत्र महेन्द्र सोनकर निवासी ग्राम/मोहल्ला नरौली, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 21 वर्ष।*
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
• उ0नि0 मुरारी मिश्र, चौकी प्रभारी मुसेपुर, थाना सिधारी
• हे0का0 मनोज कुमार यादव
• का0 अतुल राजभर
*थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़*






