*TV 20 NEWS || AZAMGARH:नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को तरवां पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*प्रेस नोट दिनांक : 06.07.2026*
*थाना तरवां, जनपद आजमगढ़*

*● नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को तरवां पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*● पीड़िता सकुशल बरामद, बयान के आधार पर बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में की गई बढ़ोत्तरी*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं महिला/बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरवां पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 30.06.2026 को थाना तरवां क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को अभियुक्त द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तरवां पर दिनांक 02.07.2026 को मु0अ0सं0-138/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक राम प्रसाद यादव द्वारा की जा रही थी।
*गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण*
विवेचना के दौरान दिनांक 06.07.2026 को उपनिरीक्षक राम प्रसाद यादव मय पुलिस टीम क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर परमानपुर चौराहे से अभियुक्त डिलेश उर्फ दिलेश उर्फ कार्तिक विश्वकर्मा को समय लगभग 12:50 बजे गिरफ्तार किया गया तथा पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया।
पीड़िता के न्यायालयीन/विवेचनात्मक बयान के आधार पर अभियोग में धारा 65(1) बीएनएस एवं धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0-138/2026 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
• डिलेश उर्फ दिलेश उर्फ कार्तिक विश्वकर्मा पुत्र झिलमीट विश्वकर्मा निवासी ग्राम कम्थारी, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ उम्र लगभग 18 वर्ष
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 राम प्रसाद यादव, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़
2. रि0का0 सूरज कुमार यादव, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़