*TV 20 NEWS || AZAMGARH:नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस नोट, दिनांक- 09.07.2026*
*थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़*
*नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष गम्भीरपुर अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना गम्भीरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
दिनांक 07.07.2026 को वादी द्वारा थाना गम्भीरपुर पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि दिनांक 03.07.2026 को उसकी नाबालिग पुत्री दुकान पर सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान पहले से मौजूद अभियुक्त सोनू पुत्र गुड्डू नट एवं उसके साथी महबूब पुत्र जुम्मन द्वारा उसे कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उसका हाथ पकड़कर खींचा गया, उसके कपड़े फाड़ दिए गए तथा उसके साथ छेड़छाड़ की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गम्भीरपुर पर मु0अ0सं0- 166/2026, धारा 74, 123 बीएनएस, 7/8 एवं 9(फ)/10 पॉक्सो एक्ट तथा 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान दिनांक 09.07.2026 को उपनिरीक्षक विपिन द्विवेदी, कांस्टेबल शिवम सरोज एवं कांस्टेबल इमरान अंसारी की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र गुड्डू नट, निवासी ग्राम कलंदरपुर, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 24 वर्ष, को कलंदरपुर-उत्तरगांव मार्ग से समय लगभग 12:00 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 166/2026, धारा 74, 123 बीएनएस, 7/8 एवं 9(फ)/10 पॉक्सो एक्ट तथा 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* उ0नि0 विपिन द्विवेदी, कां0 शिवम सरोज, कां0 इमरान अंसारी थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़।