*TV 20 NEWS || BALLIA : बलिया में पुलिस मुठभेड़: बिजली तार चोरी करने वाले गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; तमंचे, कारतूस और पिकअप वाहन बरामद*
*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक-09.07.2026*
*थाना कोतवाली बाँसडीह जनपद बलिया पुलिस टीम की कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ के दौरान कुल 04 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। जिनमें से 01 नफर आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल ।*
*अभियुक्तों से पूछताछ के बाद 02 नफर अन्य अभियुक्तों (कुल-07) को भी किया गया गिरफ्तार।*
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश शुक्ल व क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के सफल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली बाँसडीह बलिया को मिली महत्वपूर्ण सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 08/09.07.2026 को थाना कोतवाली बाँसडीह जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा थानाक्षेत्र में रात्रि गश्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर ईंठ भठ्ठे के पास ग्राम हुसैनाबाद पाँच व्यक्ति बैठकर एक अदद पिकप से बिजली की तार चोरी कर भाग रहे बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तो उपरोक्त बदमाशों द्वारा असलहा निकालकर एका एक ललकारते हुए हम पुलिस वालों को लक्ष्य करके जान से मारने की नियत से एक फायर कर दिये । प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जवाबी कार्यवाही में 01 नफर अभियुक्त के बायें पैर में गोली लगी । पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए अन्य 03 नफर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत लेकर 01 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । घायल व्यक्ति द्वारा अपना *नाम 1. धर्मेन्द्र कुमार पुत्र सुरेन्द्र पटेल निवासी बालूपुर थाना खेजुरी जनपद बलियां उम्र करीब 31 वर्ष* बताया जो मु0अ0सं0-193/2026 धारा 303(2) BNS व मु0अ0सं0-200/2026 धारा 303(2) BNS थाना बासडीह बलिया प्रकाश मे आये वांछित अभियुक्त हैं जिसका इलाज हेतु पुलिस टीम द्वारा जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जबकि अन्य ने अपना नाम *क्रमशः 2. दीपक साहू पुत्र मुन्ना साहू निवासी नीरूपुर, थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 23 वर्ष,3. विश्वकर्मा तुरहा पुत्र शिवजी तुरहा निवासी नीरूपुर थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष,4. नितिश पटेल पुत्र शिवजी पटेल निवासी रैपुरा थाना हल्दी जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष बताए तथा 01 नफर बाल अपचारी* को हिरासत/पुलिस अभिरक्षा में लिये गये अभियुक्तगण/बाल अपचारी के कब्जे से दो अदद तमंचा नाजायज .315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतुस .315 बोर व एक अदद खोखा कारतुस .315 बोर( बैरल में फसा हुआ ) व एक अदद खोखा कारतुस 9 MM अलग अलग पारदर्शी डिब्बे में व एक अदद कटर व एक अदद पिकअप वाहन UP60AT9790, व अभियुक्तगण के जामा तलाशी से प्राप्त 06 अदद एन्ड्रायड मोबाइल व 690 रु नगद चिटबंदी तथा गिरफ्तारशूदा अभियुक्त गण द्वारा पूछताछ करने पर *अभियुक्त गण 1.अंशू सिंह उर्फ मक्कू सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी विश्वरुप थाना नगरा जिला बलियां,2.समर बहादुर सिंह पुत्र ब्रजेश कुमार सिंह निवासी ग्राम अमहर पट्टी उत्तर थाना रसड़ा जिला बलियां* का नाम प्रकाश मे लाते हुए गिरफ्तारी व चोरी गये बिजली के तार बरामद हुआ । चारों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों का एक गैंग है जो बलियां व अन्य स्थानों पर बिजली तार चोरी जैसी घटना को अंजाम दिया जाता है। गिरफ्तारी वि बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 -201/2026 धारा-109(1)/3(5) BNS व 3/25 व 4/25 Arms Act पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0-201/2026 धारा-109(1)/3(5) BNS व 3/25 व 4/25 Arms Act थाना बाँसडीह जनपद बलियां ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
1. धर्मेन्द्र कुमार पुत्र सुरेन्द्र पटेल निवासी बालूपुर थाना खेजुरी जनपद बलियां
2. दीपक साहू पुत्र मुन्ना साहू निवासी नीरूपुर, थाना हल्दी जनपद बलिया
3. विश्वकर्मा तुरहा पुत्र शिवजी तुरहा निवासी नीरूपुर थाना हल्दी जनपद बलिया
4. नितिश पटेल पुत्र शिवजी पटेल निवासी रैपुरा थाना हल्दी जनपद बलिया
5. अंशू सिंह उर्फ मक्कू सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी विश्वरुप थाना नगरा जिला बलियां
6. समर बहादुर सिंह पुत्र ब्रजेश कुमार सिंह निवासी ग्राम अमहर पट्टी उत्तर थाना रसड़ा जिला बलियां
7. बाल अपचारी सनी प्रसाद उर्फ नकलू तुरहा पुत्र सुनील प्रसाद निवासी नीरूपुर थाना हल्दी जनपद बलिया ।
*अपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0-193/2026 धारा 303(2) BNS थाना बाँसडीह जनपद बलिया
2. मु0अ0सं0-200/2026 धारा 303(2) BNS थाना बाँसडीह जनपद बलिया
3. मु0अ0सं0 -201/2026 धारा-109(1)/3(5) BNS व 3/25 व 4/25 Arms Act थाना बाँसडीह जनपद बलिया
*बरामदगी का विवरण-*
1. 02 अदद अवैध तमंचा .315 बोर
2. 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
3. 01 अदद खोखा कारतूस.315 बोर
4. 01 अदद नाजायज चाकू
5. 01 अदद कटर मशीन
6. 01 अदद पिकअप वाहन UP60AT9790 (घटना मे प्रयुक्त)
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
1. उ0नि0 श्री शैलेन्द्र कुमार थाना बांसडीह जनपद बलिया
2. उ0नि0 श्री अनूप कुमार थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
3. उ0नि0 श्री सौरभ श्रीवास्तव थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
4. का0 दिवाकर गिरि थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
5. का0 उमाशंकर थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
6. का0 निसार अहमद थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
7. का0 अखिलेश पटेल थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
8. का0 मुकेश यादव थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
9. रि0का0 विजय सरोज थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
10. रि0का0 आकाश यादव थाना बांसडीह जनपद बलिया ।
11. रि0का0 सत्यम पाण्डेय थाना बांसडीह जनपद बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*






