*TV 20 NEWS || AZAMGARH:जंतर-मंतर लाठीचार्ज की शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने की निंदा, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग*

जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया(जे.पी.आई ) एवं राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच (N.Y.R.M) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर छात्रों के ऊपर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। श्री शेखर ने कहा कि एक मंत्री को बचाने के लिए हजारों छात्रों के ऊपर बर्बरता पूर्वक पीटना और आंसू गैस के गोले छोड़ना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । छात्रों की मांग जायज है छात्रों के माध्यम से यह युवा आक्रोश अभी चेतावनी मात्र है यदि समय रहते सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो देश का छात्र,नौजवान,बेरोजगार अपने अधिकारों को लेकर सड़कों पर होगा।
शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने जारी बयान में कहा कि केंद्र की सरकार समय रहते यदि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की नैतिक जिम्मेदारी एवं जवाबदेही सुनिश्चित करती तो शायद हजारों छात्रों के साथ यह हालात पैदा नहीं होते। केंद्र सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर शिक्षा मंत्री को तत्काल कैबिनेट से बर्खास्त किया जाना चाहिए।