*TV 20 NEWS || AZAMGARH:विक्षिप्त पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 22.07.2026*
*थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़*

*विक्षिप्त पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मुबारकपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 20.07.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना मुबारकपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि उनकी 24 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ (विक्षिप्त) बहन को एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर घर के पास बनी मड़ई में ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0- 270/2026 धारा 64(2)(K) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
विवेचना के दौरान दिनांक 21.07.2026 को निरीक्षक अपराध अखिलेश शुक्ल मय पुलिस टीम क्षेत्र में मौजूद थे। ग्राम भगवानपुर स्थित अभियुक्त के घर पर दबिश देकर देवेन्द्र कुमार पुत्र सुधिराम, निवासी ग्राम भगवानपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ को समय करीब 14:45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया ।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 270/2026, धारा 64(2)(K) बीएनएस, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* देवेन्द्र कुमार पुत्र सुधिराम, निवासी ग्राम भगवानपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
निरीक्षक अपराध अखिलेश शुक्ल, हे0का0 राहुल सिंह यादव, का0 कृष्ण कुमार मिश्रा, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।