*TV 20 NEWS || AZAMGARH:इंस्टाग्राम के माध्यम से हुयी ₹35,000 की साइबर ठगी की पूरी धनराशि पीडित को वापस दिलाई गई*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक 22.07.2026*
*थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़*

*इंस्टाग्राम के माध्यम से हुयी ₹35,000 की साइबर ठगी की पूरी धनराशि पीडित को वापस दिलाई गई*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के क्रम में थाना मुबारकपुर की साइबर टीम एवं जनपद साइबर सेल के संयुक्त प्रयास से साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को ₹35,000 की पूरी धनराशि वापस दिलाई गई।
दिनांक 15.11.2025 को शिकायतकर्ता राहत अली पुत्र बदरुद्दीन, निवासी ग्राम पुरा रानी, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ के पास एक अज्ञात साइबर ठग ने इंस्टाग्राम पर उनके मित्र की फर्जी आईडी बनाकर स्वयं को विदेश में फंसा होने तथा तत्काल पैसों की आवश्यकता होने की बात कही। मामले को वास्तविक समझते हुए शिकायतकर्ता ने बिना पुष्टि किए ₹35,000 संबंधित खाते में स्थानांतरित कर दिए। बाद में जानकारी होने पर उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं।
पीड़ित द्वारा इस संबंध में एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 33111250162347 है। शिकायत प्राप्त होने के उपरांत थाना मुबारकपुर की साइबर टीम एवं जनपद साइबर सेल द्वारा त्वरित एवं नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक एवं अन्य माध्यमों से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित के ₹35,000 सफलतापूर्वक वापस कराए गए।
आजमगढ़ पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति द्वारा धनराशि मांगने पर पहले उसकी पहचान एवं जानकारी की पुष्टि अवश्य करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल *1930 हेल्पलाइन अथवा NCRP पोर्टल* पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।
*धनराशि वापस कराने वाली साइबर टीम-*
उ0नि0 विधनेश वर्मा, रि0का0 विवेक कुमार चौहान, म0का0 प्रियंका तिवारी, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।