आजमगढ़।
अजमतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के कैवल्यधाम चक्रेश्वरम उमरौहा साल्हेपुर की कुटी पर पर्यटन विभाग से सुंदरीकरण के लिए रविवार को शिलान्यास व भूमि पूजन भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद आजमगढ़ डॉक्टर संतोष कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।सगड़ी तहसील क्षेत्र की माटी के लाल डॉक्टर संतोष कुमार सिंह अपने समय के सबसे युवा सांसद रहे हैं।उनकी सोच हमेशा जनपद ही नहीं अपने पैतृक क्षेत्र सगड़ी में बेहतरीन कार्य करने के लिए कोई ना कोई हमेंशा रहती है।इसी सोच के तहत उनके प्रयास से साल्हेपुर की इस प्राचीन कुटी पर पर्यटन विभाग से 40.16 लाख धन अपने प्रयास से लाने का कार्य किया। रविवार को इसके तहत ही भूमिपूजन हुआ।इस राशी से कुटी पर एक कथागार , पर्यटन की दृष्टि से सुंदरीकरण, चारों कोनों पर लाइट व ऋषि मुनियों के चित्र से कुटी में धार्मिक माहौल का निर्माण होगा।
इस अवसर पर एक समारोह भी हुआ जिसको सम्बोधित करते हुए डा.संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस मंदिर में आकर अजीब सी शान्ति महसूस होती है। क्षेत्र के लोगों का आना जाना अक्सर लगा रहता है।यज्ञ,कथा चलती रहती है।हमें भी लगा कि दर्शकों के बैठने के लिए अच्छी जगह होनी चाहिए।जनमानस की मांग व स्वयं की प्रेरणा से पर्यटन में प्रयास किया। सरकार के सहयोग से आज यहां विकास करने का अवसर मूर्त हुआ। उपस्थित जनों ने इस कार्य हेतु पूर्व सांसद का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अरविन्द जायसवाल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, मनोज कुमार श्रीवास्तव अजमतगढ़ मंडल अध्यक्ष भाजपा, रोशन जायसवाल सहायक अभियंता पर्यटन,रामबहादुर सिंह, ब्रह्मचारी जी,शैलेश राय,काजू तिवारी, प्रमोद पांडे,रिषभ उपाध्यय, जितेंद्र राय, विभव उपाध्याय, गोपाल शरण सिंह, अभिषेक सिंह,अनुराग मिश्रा,विजयी राजभर, देवेन्द्र सिंह,सोनू मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।






