*TV 20 NEWS || AZAMGARH : हत्या के प्रयास के मामले में थाना सिधारी पुलिस को सफलता, घटना में प्रयुक्त तवा सहित अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस-विज्ञप्ति*
*दिनांक- 29.07.2026*
*थाना- सिधारी, जनपद- आजमगढ़*
*🔹 हत्या के प्रयास के मामले में थाना सिधारी पुलिस को सफलता, घटना में प्रयुक्त तवा सहित अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सिधारी विनय कुमार सिंह के निर्देशन में थाना सिधारी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
➡️दिनांक 29.07.2026 को उ0नि0 शिवम द्विवेदी मय पुलिस टीम द्वारा ग्राम सरफुद्दीनपुर से अभियुक्त शिवकुमार यादव पुत्र जय प्रकाश यादव निवासी ग्राम सरफुद्दीनपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ को समय 15:41 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद तवा बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*पंजीकृत अभियोग:*
मु0अ0सं0- 314/2026, धारा 109(1) बीएनएस, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1. शिवकुमार यादव पुत्र जय प्रकाश यादव, निवासी ग्राम सरफुद्दीनपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी:*
घटना में प्रयुक्त 01 अदद तवा।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
उ0नि0 शिवम द्विवेदी, हे0का0 शम्भू राम एवं रिक्रूट का0 अभिषेक कुशवाहा, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़।






