*TV 20 NEWS || AZAMGARH:अतरौलिया पुलिस की कार्रवाई, जानलेवा हमला मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक- 03.08.2026*
*थाना- अतरौलिया, जनपद- आजमगढ़*

*अतरौलिया पुलिस की कार्रवाई, जानलेवा हमला मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार* द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अतरौलिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने जानलेवा हमला एवं मारपीट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 03.06.2026 को वादी मुकदमा आकाश पुत्र छोटेलाल राजभर, निवासी ग्राम पंचायत बूढ़नपुर वार्ड नं0-11, नगर पंचायत बूढ़नपुर, थाना अतरौलिया द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि वह अपने परिजनों के साथ ग्राम पलया करौंदी में तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहा था। रास्ते में विपक्षीगण द्वारा उन्हें घेरकर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया तथा नगदी रुपये एवं मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली गई। इस संबंध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0- 211/2026, धारा 109(1)/115(2)/304/126(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी का विवरण-*
आज दिनांक 03.08.2026 को उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। सूचना के आधार अभियुक्त साहिल राजभर पुत्र नन्दलाल, निवासी ग्राम पलया करौदी, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष को नन्दना अंडरपास के पास से समय 06:25 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* साहिल राजभर पुत्र नन्दलाल, निवासी ग्राम पलया करौदी, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0- 211/2026, धारा 109(1)/115(2)/126(2) बीएनएस, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 524/2024, धारा 305/317(2) बीएनएस, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 मनीष विश्वकर्मा, थाना अतरौलिया।
2. रि0का0 हरेन्द्र, थाना अतरौलिया।
3. रि0का0 शिवप्रसाद, थाना अतरौलिया।