*TV 20 NEWS || BALLIA:वामा सारथी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन बलिया स्थित मीटिंग हॉल में हरियाली तीज के पावन पर्व के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, महिलाओं और बच्चों ने बिखेरें रंग*

*प्रेस नोट जनपद बलिया*
*दिनांक 15.08.2026*

*वामा सारथी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन बलिया स्थित मीटिंग हॉल में हरियाली तीज के पावन पर्व के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, महिलाओं और बच्चों ने बिखेरें रंग-*

*स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों को राष्ट्र के प्रति प्रेम निष्ठा एवं समर्पण की भावना को विकसित करने तथा उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने हेतु फ्लैग मेकिंग, देशभक्ति गीत/कविता गायन प्रतियोगिता कराया गया।*

उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 15.08.2026 को वामा सारथी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन, बलिया स्थित मीटिंग हाल में हरियाली तीज के पावन पर्व के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता *वामा सारथी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती शालिनी शुक्ला* ने की। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के पारंपरिक पर्व तीज के उल्लासपूर्ण वातावरण को साझा करना, महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना तथा पुलिस परिवारों के बीच आपसी सौहार्द एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा। इस सांस्कृतिक संध्या में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों द्वारा विविध रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें मेहंदी प्रतियोगिता, सिंगिंग, कविता-पाठ, व लोकनृत्य कार्यक्रम आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक तीज गीतों व उत्सवधर्मी वातावरण के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसी क्रम में पुलिस परिवार के बच्चों को राष्ट्र के प्रति प्रेम निष्ठा एवं समर्पण की भावना को विकसित करने तथा उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने हेतु फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता कराया गया, जिसमें बच्चों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया तथा उपस्थित बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत व कविता का वादन किया, बच्चों को प्रोत्साहित व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अध्यक्षा वामासारथी जनपद बलिया *श्रीमती शालिनी शुक्ला* जी द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया किया तथा बच्चों को सूक्ष्म जलपान कराया गया।
यह आयोजन वामा सारथी संघ की ओर से महिलाओं एवं पुलिस परिवारों के लिए एक सशक्त सामाजिक-सांस्कृतिक मंच के रूप में अपनी पहचान को और भी सुदृढ़ करता है।

*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस।*