*TV 20 NEWS || AZAMGARH :नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व शादी कर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार*

*प्रेस-नोट*
*थाना बरदह, जनपद आजमगढ़*
*दिनांक–30.08.2026*

*🔹 नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व शादी कर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार*
*🔹 थाना बरदह पुलिस ने गैर प्रान्त गुजरात से नाबालिग को सकुशल बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरदह पुलिस को सफलता प्राप्त हुई।

*घटना का संक्षिप्त विवरण–*
दिनांक 12.06.2026 को थाना बरदह पर एक नाबालिग के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में मु0अ0सं0 207/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त का नाम प्रकाश में आने पर अभियोग में धारा 61(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।

*गिरफ्तारी एवं बरामदगी–*
दिनांक 26.08.2026 को उपनिरीक्षक शीतला प्रसाद कुशवाहा मय पुलिस टीम द्वारा गैर प्रान्त गुजरात में नाबालिग की तलाश एवं बरामदगी हेतु प्रयास किया गया। प्राप्त लोकेशन एवं सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया गया। इसी क्रम में दिनांक 30.08.2026 को जिवली तिराहे के पास अभियुक्त रवि कुमार गौतम पुत्र बिन्दलाल, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम मुचरा, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ को नाबालिग के साथ पाया गया। पुलिस को देखकर अभियुक्त द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया। अभियुक्त को समय करीब 11:55 बजे गिरफ्तार किया गया तथा नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया।

*पंजीकृत अभियोग–*
मु0अ0सं0 207/2026, धारा 87, 137(2), 61(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–*
रवि कुमार गौतम पुत्र बिन्दलाल, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम मुचरा, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 शीतला प्रसाद कुशवाहा, थाना बरदह
2. का0 त्रिलोकनाथ पाण्डेय, थाना बरदह
3. रि0म0आ0 स्वाती, थाना बरदह