TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना–बरदह, जनपद–आजमगढ़ पशुओं को छोड़ने के विवाद में लाठी-डण्डे से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद

पशुओं को छोड़ने के विवाद में लाठी-डण्डे से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद

पूर्व की घटना–
दिनांक 06.09.2026 को थाना बरदह क्षेत्रान्तर्गत ग्राम घाटमपुर में आवारा पशुओं को गांव के बाहर छोड़ने को लेकर हुए विवाद में इन्दल सरोज पुत्र रामवृक्ष सरोज निवासी ग्राम गिड़उर, थाना बरदह द्वारा वादी अजय सरोज पुत्र स्वामीनाथ सरोज निवासी ग्राम घाटमपुर, थाना बरदह के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डण्डे से हमला कर दिया गया। हमले में वादी के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गया। उपचार के उपरान्त वादी द्वारा थाना बरदह पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0- 298/2026 धारा 109(1)/352 बीएनएस बनाम आरोपीगण पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तारी का विवरण–
आज दिनांक 07.09.2026 को उ0नि0 रितेश खरवार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त इन्दल सरोज पुत्र रामवृक्ष सरोज, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम गिड़उर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को त्रिवेणी मोड़ से समय करीब 05:30 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 298/2026 धारा 109(1)/352 बीएनएस, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।

बरामदगी–
आरोपी की निशानदेही/कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बाँस का डण्डा बरामद किया गया।

आपराधिक इतिहास– मुकदमा उपरोक्त

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
1. उ0नि0 रितेश खरवार, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
2. रि0आ0 अजय चौधरी, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
3. रि0आ0 शुभम कुमार दुबे, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।
4. रि0आ0 आशुतोष पाण्डेय, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़।