TV20 NEWS ||AZAMGARH :थाना–रौनापार, जनपद–आजमगढ़ ।फर्जी मदरसा संचालन कर सरकारी अनुदान की धनराशि के गबन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

फर्जी मदरसा संचालन कर सरकारी अनुदान की धनराशि के गबन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

पूर्व की घटना–
राज्य विशेष अपराध अनुसंधान शाखा (EOW), मुख्यालय उ0प्र0 लखनऊ के निरीक्षक/जांच अधिकारी कुँवर ब्रह्म प्रकाश सिंह द्वारा मदरसा दर्सगाह अरबियां निस्वां, चाँदपट्टी, आजमगढ़ (मदरसा आईडी–191100686) के प्रबन्धक अंसार अहमद द्वारा आपराधिक षड्यंत्र कर धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उन्हें असली के रूप में प्रयोग करते हुए फर्जी तरीके से शासकीय धनराशि/अनुदान का गबन किए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रौनापार पर दिनांक 07.02.2025 को मु0अ0सं0- 34/2025 धारा 409, 420, 467, 468, 471 भादवि पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 मानचन्द्र यादव द्वारा की जा रही है।

गिरफ्तारी का विवरण–
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 07.09.2026 को उ0नि0 मानचन्द्र यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अंसार अहमद पुत्र अली औसत, निवासी ग्राम चाँदपट्टी, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 55 वर्ष, (प्रबन्धक मदरसा दर्सगाह अरबियां निस्वां, चाँदपट्टी, आजमगढ़) को उसके घर ग्राम चांदपट्टी से समय करीब 11:50 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायलय किया गया ।

पंजीकृत अभियोग–
1. मु0अ0सं0 34/2025, धारा 420/467/468/471 भादवि, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
2.
आपराधिक इतिहास–
1. मु0अ0सं0 34/2025, धारा 420/467/468/471 भादवि, थाना रौनापार, आजमगढ़।
2. मु0अ0सं0 14/2019, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना रौनापार, आजमगढ़।

गिरफ्तार अभियुक्त- अंसार अहमद पुत्र अली औसत, निवासी ग्राम चाँदपट्टी, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 55 वर्ष, प्रबन्धक मदरसा दर्सगाह अरबियां निस्वां, चाँदपट्टी, आजमगढ़।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम– उ0नि0 मानचन्द्र यादव, हे0का0 संतोष मिश्रा, का0 मो0 जावेद, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़