*TV 20 NEWS || AZAMGARH :गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पंजाब से 48 घंटे के ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाया गया*
*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांक–12.09.2026*
*थाना–तहबरपुर, जनपद–आजमगढ़*
*🔴 गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पंजाब से 48 घंटे के ट्रांजिट रिमाण्ड पर लाया गया*
*🔴 अन्तर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी गिरोह के सदस्य सुखविन्दर सिंह को STF लखनऊ की टीम ने पंजाब से किया गिरफ्तार*
*🔴 हरियाणा-पंजाब से अवैध अंग्रेजी शराब खरीदकर DCM के टूल बॉक्स में छिपाकर बिहार ले जाने वाले गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई*
*घटना/इतिहास का संक्षिप्त विवरण–*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संगठित अपराध में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई के क्रम में थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।
दिनांक 11.03.2025 को थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान टीकापुर तिराहा क्षेत्र से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के मघसिया अण्डरपास के पास दो DCM वाहनों को रोककर तलाशी ली गयी थी। तलाशी के दौरान दोनों DCM वाहनों के टूल बॉक्स से पंजाब एवं हरियाणा निर्मित कुल 40 पेटी में 480 बोतल अंग्रेजी शराब, कुल 360 लीटर, कीमत करीब ₹2,21,400/- बरामद हुई थी। इस दौरान 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था तथा 02 DCM वाहन एवं 02 मोबाइल फोन भी बरामद हुए थे।
इस संबंध में थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0 55/2025 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान उक्त अवैध शराब तस्करी में राजू सिंह, सुखविन्दर सिंह एवं गुरुप्रीत सिंह के नाम प्रकाश में आये। अभियुक्तों द्वारा आर्थिक, भौतिक एवं दुनियाबी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से संगठित रूप से अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध शराब की तस्करी किये जाने के तथ्य प्रकाश में आये।
उक्त अभियुक्तों के आपराधिक कृत्यों के आधार पर उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के अन्तर्गत गैंगचार्ट तैयार किया गया, जिसका अनुमोदन दिनांक 25.01.2026 को किया गया। इसके आधार पर थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0 18/2026 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया। मुकदमे की विवेचना थाना कप्तानगंज द्वारा की जा रही है।
*गिरफ्तारी का विवरण–*
वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ की टीम द्वारा पंजाब प्रान्त में लगातार दबिश एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।
दिनांक 10.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना बडाली आलासिंह, जनपद फतेहगढ़ साहिब, पंजाब पुलिस के सहयोग से *अभियुक्त सुखविन्दर सिंह पुत्र गुरूनाम सिंह, निवासी किला मोहल्ला वार्ड नं0 4, रूम नं0 171, बस्सी पठाना, थाना बस्सी पठाना, जनपद फतेहगढ़ साहिब, पंजाब, उम्र करीब 28 वर्ष* को थाना परिसर के पास से समय करीब 18:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को नियमानुसार मेडिकल परीक्षण हेतु भेजकर माननीय न्यायालय फतेहगढ़ साहिब, पंजाब के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से 48 घंटे का ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त हुआ। ट्रांजिट रिमाण्ड के उपरान्त अभियुक्त को आज दिनांक 12.09.2026 को थाना तहबरपुर लाया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय आजमगढ़ के समक्ष प्रस्तुत करने की विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–*
सुखविन्दर सिंह पुत्र गुरूनाम सिंह,निवासी किला मोहल्ला वार्ड नं0 4, रूम नं0 171, बस्सी पठाना, थाना बस्सी पठाना, जनपद फतेहगढ़ साहिब, पंजाब, उम्र करीब 28 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग–*
मु0अ0सं0 18/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास–
1. मु0अ0सं0 55/2025 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–*
1. उ0नि0 चन्द्रप्रकाश मिश्र, एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ।
2. हे0का0 कवीन्द्र साहनी, एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ।
3. हे0का0 मृत्युंजय कुमार सिंह, एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ।
4. हे0का0 यशवन्त सिंह, एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ।
5. का0 बीर प्रताप, एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ।
6. का0 चालक शिवबीर सिंह, एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ।






