*TV 20 NEWS || AZAMGARH:नई किरण परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की बैठक में 02 पारिवारिक विवादों का कराया गया सफल समझौता*

 

 

*🔹 नई किरण परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की बैठक में 02 पारिवारिक विवादों का कराया गया सफल समझौता*

*🔹 थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा बहू से छेड़खानी एवं मारपीट के मामले में वांछित 65 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार*

*🔹 परिवारिक विवादों के समाधान के साथ महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्रवाई, अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया के तहत भेजा गया न्यायालय*

*नई किरण परिवार परामर्श प्रकोष्ठ-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 28.09.2026 को थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कुल 06 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को फोन/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मिडिएशन हेतु बुलाया गया, जिसमें 04 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए।
परामर्श एवं काउन्सलिंग के माध्यम से अथक प्रयास कर 02 पारिवारिक प्रकरणों में सफलतापूर्वक समझौता कराया गया। एक प्रकरण में पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा ससुराल में न रहने देने, मारपीट एवं गाली-गलौज का विवाद था, जबकि दूसरे प्रकरण में बहू के बार-बार मायके चले जाने एवं वापस न आने संबंधी विवाद था। इसके अतिरिक्त 01 पत्रावली अन्य कारण से बंद की गयी।
*समझौता किये गये प्रकरणों में:*
1. निर्मला यादव पुत्री स्व0 दयाराम यादव, ग्राम मुर्चा मजफ्फरपुर, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़।
2. राममूरत पुत्र लालचन्द, ग्राम कसड़े श्रीकान्तपुर, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़।
3.
*थाना तहबरपुर पुलिस की कार्रवाई-*
दिनांक 02.09.2026 को आवेदिका द्वारा अपने ससुर जित्तू चौहान के विरुद्ध बाल पकड़कर जमीन पर पटकने, मारपीट, छेड़खानी करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना तहबरपुर पर मु0अ0सं0 139/2026 धारा 64, 74, 115(2), 351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 लाल बहादुर प्रसाद को सुपुर्द की गयी। विवेचना के दौरान वादिनी के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 64 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 28.09.2026 को सरदहा अण्डरपास के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त जित्तू चौहान पुत्र स्व0 अयोध्या चौहान, निवासी ग्राम खरचलपुर, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र 65 वर्ष को समय 08:35 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
जित्तू चौहान पुत्र स्व0 अयोध्या चौहान, ग्राम खरचलपुर, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र 65 वर्ष।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 139/2026 धारा 64, 74, 115(2), 351(3) बीएनएस, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।
*पुलिस टीम-*
उ0नि0 लाल बहादुर प्रसाद, का0 बृजेश यादव एवं का0 प्रदीप कुमार यादव, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।
*नई किरण परिवार परामर्श प्रकोष्ठ की टीम:*
काउन्सलर डॉ0 उमेश चन्द्र पाण्डेय, उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद तिवारी, उ0नि0 सत्यनारायण यादव, का0 जितेन्द्र कुमार साह, का0 सुनील कुमार गुप्ता एवं म0का0 नेहा सिंह।