*TV 20 NEWS || AZAMGARH :गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए आजमगढ़ में 23 मतदेय स्थल अनुमोदित*
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए आजमगढ़ में 23 मतदेय स्थल अनुमोदित
20 क्षेत्र पंचायत कार्यालय, 02 तहसील कार्यालय एवं शिब्ली डिग्री कॉलेज में बनाए गए मतदेय स्थल
आजमगढ़ 07 अक्टूबर 2026//
अपर जिलाधिकारी (भू0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव ओझा ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 हेतु जनपद के 20 क्षेत्र पंचायत कार्यालय (पल्हना एवं अजमतगढ़ को छोड़कर), 02 तहसील कार्यालय (सदर एवं सगड़ी) तथा एक शिब्ली डिग्री कालेज आजमगढ़ में मतदेय स्थल बनाये जाने का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन हेतु रिटर्निंग आफिसर गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को भेजा गया था, जिसे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है।
उक्त अनुमोदित मतदेय स्थलों पर जनपद में दिनांक-23 अक्टूबर 2026 को गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान सम्पन्न कराया जायेगा।






