*TV 20 NEWS || AZAMGARH :मूर्ति विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया*

*प्रेस विज्ञप्ति, दिनांकः 21.10.2026, जनपद–आजमगढ़*

*🔹 मूर्ति विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही विसर्जन के दौरान सतर्कता बरतने, भीड़ प्रबंधन एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।